फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   देश में अमन चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ

देश में अमन चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ

Sat, 19 May 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
देश में अमन चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ
देश में अमन चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ
विज्ञापन


हापुड़। रमजान के पहले जुमे को मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने नमाज अता कर देश में अमन की दुआ मांगी। वहीं जुमे की नमाज शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर मस्जिदों के पास पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया। नगर पालिका की ओर से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई कराकर मस्जिदों के पास कली का छिड़काव कराया गया था।

रमजान माह के पहले जुमे के मौके पर शहर में स्थित मोती मस्जिद, एजेंटी मस्जिद, सितारा मस्जिद, हीरा मस्जिद, काली मस्जिद, रहमानिया मस्जिद, जामा मस्जिद, सराय बसारत अली मस्जिद सहित नगर की सभी मस्जिदों में हजारों की संख्या में नमाजियों ने जुमे की नमाज अता की। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने भी रोजा रखकर मस्जिदों में नमाज पढ़कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। मस्जिदों में जगह कम पड़ने पर सड़क पर व्यवस्था कर नमाज की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान सुरक्षा -व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर पालिका परिषद की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed