{"_id":"5a81de454f1c1bb3208b8ed6","slug":"41518460485-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में हापुड़ के अभिषेक ने गाड़ा झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में हापुड़ के अभिषेक ने गाड़ा झंडा
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी प्रतियोगिता में हापुड़ के अभिषेक ने गाड़ा झंडा
हापुड़। न्यू कबड्डी फेडरेशन के तत्वावधान में राजस्थान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हापुड़ के गांव उदयपुर निवासी अभिषेक चौधरी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर, जिले का नाम रोशन किया है।
गांव उदयपुर निवासी अमरजीत चौधरी के पुत्र अभिषेक चौधरी कबड्डी का प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। जिला, मंडल और राज्य स्तर पर वह कई स्पर्धाओं में अपना लोहा मनवा चुका है। बीते दिनों उसका चयन राजस्थान में आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ था।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उसे दिल्ली की टीम में चयनित किया गया था। रविवार को आयोजित स्पर्धा में टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उसने हरियाणा की टीम के खिलाड़ियों को करारी शिकस्त दी। प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इसके लिए उन्हें न्यू कबड्डी फेडरेशन के महासचिव एमवी प्रसाद ने सम्मानित किया। बेटे की उपलब्धि से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।