{"_id":"5a68d41e4f1c1b1d368b6333","slug":"41516819486-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत,दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत,दो घायल
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
हापुड़। मेरठ रोड पर धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के पास बुधवार की शाम कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेरठ जिले के थाना खरखौदा के गांव कैली निवासी तीन युवक बुधवार की शाम करीब छह बजे बाइक द्वारा हापुड़ से अपने गांव जा रहे थे। तभी धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के पास उनकी बाइक और एक कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार इधर-उधर जा गिरे तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर धीरखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उनमें से दिनेश उर्फ बिहारी पुत्र वेदू की मौत हो गई। जबकि मोनू उर्फ चक्रधर पुत्र रामकिशोर की टांग टूट गई और सुनील पुत्र रतनलाल भी घायल हो गया।
मोनू को मेरठ के जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक दिनेश का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, इस हादसे की सूचना गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।