फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिले के 745 एनपीए खाताधारक किसानों का ही ऋण होगा माफ

जिले के 745 एनपीए खाताधारक किसानों का ही ऋण होगा माफ

Wed, 17 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
जिले के 745 एनपीए खाताधारक किसानों का ही ऋण होगा माफ
जिले के 745 एनपीए खाताधारक किसानों का ही ऋण होगा माफ
विज्ञापन

-जिला स्तरीय कमेटी की सत्यापन रिपोर्ट तैयार
-बैंकों से मिले रिकॉर्ड के सत्यापन में 1115 में से सिर्फ 745 पात्र
-जल्द पात्र किसानों को वितरित किए जाएंगे ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र
जतिन त्यागी
हापुड़। जिले के सहकारी बैंकों में एनपीए खाताधारक किसानों में से मात्र 745 को ही एक लाख रुपये ऋण माफी का लाभ मिल सकेगा। जिला स्तरीय कमेटी की जांच में इन किसानों को पात्र माना गया है। बैंकों से कृषि अफसरों को 1115 किसानों का ब्योरा मिला था। इसमें से चयनित पात्र किसानों को जल्द ही ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित करने का दावा किया जा रहा है।
बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों का एक लाख रुपये तक फसली ऋण माफ करने की घोषणा की थी। प्रथम घोषणा में सहकारी बैंकों के एनपीए खाताधारकों को शामिल नहीं किया था। ऐसे में जिलेभर के 15 हजार किसानों का ऋण माफ हो गया था, जबकि 35 हजार से ज्यादा किसान इस योजना में अपात्र करार दिए गए थे।
विज्ञापन

अब शासन ने सहकारी बैंकों के एनपीए खाताधारक किसानों को भी राहत दिलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शासन की घोषणा के बाद स्थानीय अफसरों ने इन किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित करने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर के सहकारी बैंकों की 10 शाखाओं में 2692 किसान एनपीए खाताधारक बताए जा रहे थे। लेकिन बैंकों में 1484 किसानों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल सका है। इसलिए बैंकों से कृषि विभाग के अफसरों को 1208 किसानों का ही ब्योरा मिल सका था।
प्रथम जांच में 93 किसान योजना से बाहर हो गए, शेष 1115 का सत्यापन भी जिला स्तरीय कमेटी ने कर लिया है। इसमें से सिर्फ 745 किसान ही योजना के लिए पात्र मिल सके हैं।

जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह का कहना है कि सत्यापन में 745 किसान पात्र मिले हैं। शासन से निर्देश मिलते ही इन किसानों को ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed