{"_id":"5a57a8d64f1c1b68188b4668","slug":"41515694294-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेल में सेना निवृत फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेल में सेना निवृत फौजी की मौत
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेल में सेना निवृत्त फौजी की मौत
- बीमारी के चलते बरेली से दिल्ली ले जा रहे थे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। लखनऊ से दिल्ली जा रही लखनऊ मेल में सवार सेवानिवृत्त फौजी की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। ट्रेन के हापुड़ स्टेशन पहुंचने पर रेलवे चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजन इसके बाद उन्हें सीएचसी भी ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बरेली के लाल फाटक निवासी सेवा निवृत्त सैनिक सुभाष चंद की तबीयत खराब चल रही थी। बृहस्पतिवार को परिजन उन्हें लखनऊ मेल ट्रेन के एस 4 कोच में दिल्ली किसी अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहे थे।
गढ़मुक्तेश्वर पहुंचने पर सुभाष चंद की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। आनन-फानन मेें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सूचना दी गई। इस सूचना पर रेलवे चिकित्सक टीम के साथ प्लेटफार्म पर पहुंच गए। ट्रेन के हापुड़ पहुंचने पर चिकित्सक ने सुभाष चंद की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजन के आग्रह पर आरपीएफ के जवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक सुभाष चंद के साथ उनकी पत्नी रानी और पुत्र कुलदीप थे। उन्होंने बताया कि सुभाष चंद से सेना में नायक के पद से वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त हुए थे और दिल की बीमारी से ग्रसित थे। इसके बाद परिजन शव को लेकर बरेली लौट गए।