{"_id":"59551edf4f1c1b92378b4796","slug":"400-sacks-of-wheat-collected-from-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सभासद के गोदाम से मिला 400 बोरी गरीबों का गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सभासद के गोदाम से मिला 400 बोरी गरीबों का गेहूं
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन मंडी परिसर स्थित एक सपा नेता के गोदाम से एसडीएम व खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर सरकारी राशन का 421 बोरी गेहूं और चावल बरामद किए हैं। इसमें 266 बोरी गेहूं और 155 बोरी चावल है। इसके अलावा गोदाम के बाहर खड़े दो ट्रकों में बड़ी मात्रा में चावल भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
इस चावल के भी सरकारी होने की आशंका है। पुलिस ट्रकों सहित चालक और गोदाम मालिक सपा के नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसडीएम ने गोदाम मालिक और राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पूर्ति विभाग की टीम को सूचना मिली कि मंडी परिसर स्थित एक गोदाम पर सरकारी राशन का गेहूं-चावल कालाबाजारी के लिए उतरा जा रहा है।
एसडीएम सदर डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी विकास गौतम के नेतृत्व में टीम ने गोदाम पर छापा मारा तो पता चला कि गोदाम सपा के नामित सभासद अनुज गर्ग और मनोज कुमार का है। गोदाम में ट्रक से सरकारी गेहूं उतरवाकर रखवाया जा रहा था।
विज्ञापन
टीम ने ट्रक सहित गोदाम से 421 बोरी सरकारी अनाज बरामद किए हैं। इसके अलावा चावल के एक कैंटर सहित मिनी ट्रक में भी सैकड़ों बोरी चावल भरे हुए मिले हैं।
हालांकि, चावल प्राइवेट कट्टे में भरा था। लेकिन गोदाम और आसपास बिखरे अनाज से इस बात की पूरी आशंका है कि गोदाम में ही चावल को सरकारी बोरे से निकालकर प्राइवेट बोरों में भरा गया है।
एसडीएम ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों द्वारा दोनों ट्रकों में भरी चावल की बोरियों की गिनती कराई जा रही थी।
एसडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंडी परिसर स्थित आरएफसी गोदाम से सरकारी गेहूं की बोरियों से लदा यह ट्रक नंगौला गांव में राशन डीलर संदीप त्यागी के यहां वितरण के लिए भेजा जा रहा था। लेकिन मंडी स्थित कांटे पर वजन कराने के बाद ट्रक वापस घूमाकर सपा नेता के गोदाम पर पहुंच गया। सपा नेता अनुज गर्ग व ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि गोदाम मालिक और राशन डीलर संदीप त्यागी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए गए हैं। चावल से भरे ट्रकों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। इसमें लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।