{"_id":"5b859bda42c7924631102da5","slug":"31535482842-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता कचहरी में नहीं घुसने देंगे किसी पुलिसकर्मी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता कचहरी में नहीं घुसने देंगे किसी पुलिसकर्मी को
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील बोले, कचहरी में पुलिस की नो एंट्री
हापुड़। हाफिजपुर पुलिस द्वारा साथी अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज किए जाने से खफा हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए गुस्साए अधिवक्ताओं ने एलान किया कि बुधवार से कचहरी परिसर में पुलिस क ी नो एंट्री रहेगी। इस दौरान चैंबरों पर भी पूर्ण रूप से तालाबंदी रहेगी। रजिस्ट्री कार्यालय पर भी ताला जड़ने का निर्णय लिया।
पुलिस की कार्यप्रणाली व दुर्व्यवहार से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने अब आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। अनिश्चित कालीन हड़ताल के दूसरे दिन बार अध्यक्ष संजय कंसल ने कहा कि अब हापुड़ बार के अधिवक्ता आर पार की लड़ाई को तैयार हैं। अगर पुलिस प्रशासन इसी प्रकार अधिवक्ताओं को अपमानित करता रहेगा तो इसे सहन नहीं किया जायेगा। बुधवार से किसी भी पुलिसकर्मी को कचहरी परिसर में नहीं घुसने दिया जायेगा और कचहरी व रजिस्ट्री में पूर्णतया तालाबंदी रहेगी।
सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर अभी तक अधिवक्ता न्याय की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। लेकिन पुलिस उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दूसरे दिन धर्मपाल सिंह, अनिल आजाद, भोपाल शिशौदिया, अजीत चौधरी, पुरुषोत्तम वर्मा, मोहम्मद बिलाल, ब्रिजेश शर्मा, अंकुर त्यागी, विकास त्यागी, मोहम्मद आरिफ व केके गुप्ता भूख हड़ताल पर रहे। इसके अलावा धरने में अनिल शिशौदिया, गजेंद्र चौहान, अशोक वशिष्ठ, रामलाल, सुशील आजाद, अशोक सिरोही, श्यामवीर सिरोही, संजय मित्तल, रजनीश त्यागी, सुर्जन सिंह सैनी, राहुल शर्मा आदि शामिल थे।