फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सोलर ऊर्जा से चलेंगे हापुड़ के उद्योग

सोलर ऊर्जा से चलेंगे हापुड़ के उद्योग

Sat, 24 Feb 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सोलर ऊर्जा से चलेंगे हापुड़ के उद्योग
सोलर ऊर्जा से चलेंगे हापुड़ के उद्योग
विज्ञापन


हापुड़। ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए सरकार का सोलर पर विशेष जोर है। इसी के मद्देनजर लखनऊ में आयोजित आल इंडिया सोलर समिट में उद्यमियों को सोलर एनर्जी संबंधी जानकारी देते हुए विशेष आफर दिये। इसमें हापुड़ के उद्यमियों ने भी भाग लिया।
यूपी समिट में जहां प्रदेश में बड़े निवेश के लिए जमीन तैयार की जा रही है, वहीं सरकार का जोर है कि उद्योगों को चलाने के लिए सोलर एनर्जी का अधिक प्रयोग किया जाए। इसके लिए शुक्रवार को लखनऊ में ऑल इंडिया सोलर समिट का आयोजन कर उद्यमियों को सोलर ऊर्जा के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

समिट में शामिल आईआईए के हापुड़ चैप्टर अध्यक्ष धीरज चुग व अशोक छारिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन कानून मंत्री ब्रिजेश पाठक ने किया। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश में 10700 मेगावाट सोलर ऊर्जा उत्पादन का टारगेट है। मार्च तक सरकार ने एक हजार मेगावाट के टेंडर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। समिट में बताया गया कि पांच से 10 मेगावाट सोलर प्लांट लगाने पर सरकार 10 किलोमीटर लंबी ट्रांसमिशन लाइन अपने खर्चे पर लगाएगी। इसके अलावा उद्यमियों को कई छूट दी गई। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रोजेक्ट को ध्यान में रखते हुए हापुड़ औद्योगिक क्षेत्र में सोलर प्लांट लगाने की रूप रेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed