{"_id":"5a7363964f1c1b8b268b7c66","slug":"31517511574-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पविहन विभाग ने सीज किए सात बस सहित दस वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पविहन विभाग ने सीज किए सात बस सहित दस वाहन
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पविहन विभाग ने सात बस सहित दस वाहन किए सीज
-एआरटीओ प्रणव झा द्वारा पिलखुवा क्षेत्र में की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। परिवहन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान एआरटीओ ने पीछा करते हुए दो बसों को गांव गालंद से जब्त कर लिया। ड्राइवर व कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। अभियान के तहत दस वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रणव झा ने पिलखुवा छिजारसी क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान हापुड़ की ओर से आ रही बस के चालक ने एआरटीओ की कार देखकर बस दौड़ा दी। चालक लगभग एक किमी तक बस को दौड़ा कर गालंद तक पहुंचा दिया। यहां बस रोककर फरार हो गया। बस दौड़ाने से उसमें बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एआरटीओ के अनुसार अभियान के दौरान दस वाहन सीज किए गए। इनमें सात बस और तीन अन्य वाहन शामिल हैं। अधिकतर बसें बिना परमिट के दौड़ रही थीं। उन्होंने कहा कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।