{"_id":"5a6238a14f1c1b93268b554f","slug":"31516386465-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर तार से निकली चिंगारी, 12 बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर तार से निकली चिंगारी, 12 बीघा गन्ने की फसल जली
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर तार से निकली चिंगारी,
12 बीघा गन्ने की फसल जली
हापुड़। जर्जर तार से निकली चिंगारी के कारण गांव वझीलपुर में एक किसान की 12 बीघा गन्ने की फसल जल गई। अग्निशमन अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका। ऐसे में किसान को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। विरोध में ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर, मुआवजा न दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वझीलपुर निवासी किसान जीशन के गन्ने के खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। यह लाइन काफी समय से जर्जर हालत में है। किसान का आरोप है कि कई बार वह निगम अफसरों से तार की बदली की मांग उठा चुके हैं, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। शुक्रवार को जर्जर तार से निकली चिंगारी के कारण किसान की 12 बीघा गन्ने की फसल जल गई। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने पर उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन घंटों बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 12 बीघा फसल जल गई।
गुस्साए ग्रामीणों ने दमकल विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं जली फसल का गन्ना जल्द मिल पर डालने के लिए पर्याप्त पर्चियां उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है। जल्द पर्चियां न उपलब्ध कराने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में ज्ञानेंद्र त्यागी, राजकुमार, विकास त्यागी, श्याम किशोर, मानू खान, कल्लू त्यागी, सोनू जाटव, सुरेंद्र त्यागी, सोमेंद्र सिंह, मुकेश त्यागी, देवराज त्यागी आदि मौजूद रहे।