फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आरटीओ की कार्रवाई से डग्गामार वाहन चालकों में खलबली

आरटीओ की कार्रवाई से डग्गामार वाहन चालकों में खलबली

Thu, 28 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
आरटीओ की कार्रवाई से डग्गामार वाहन चालकों में खलबली
आरटीओ की कार्रवाई से डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप
विज्ञापन


-टीम ने कार्रवाई करते हुए वसूला करीब डेढ़ लाख का राजस्व
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। आरटीओ कार्यालय गाजियाबाद और हापुड़ की टीम की ओर से दो दिन में चलाए गए संयुक्त अभियान से डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा है। अभियान के दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये का राजस्व वसूला गया है।

शासन की सख्ती के बावजूद जिले में अब तक विभिन्न रूटों पर डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं, जिसे देखते हुए बुधवार को आरटीओ गाजियाबाद वीके सिंह हापुड़ पहुंचे उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद गाजियाबाद एआरटीओ एके एस राजपूत और हापुड़ के एआरटीओ प्रणव झा ने संयुक्त रूप से डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। दो दिन के इस अभियान में करीब डेढ़ लाख रुपये राजस्व वसूला गया। अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। डग्गामार वाहन सड़कों पर कम ही नहीं नजर आए। इसके अलावा जो सड़कों पर मौजूद थे, वे एक दूसरे को फोन कर एआरटीओ की लोकेशन लेते नजर आए। अधिकारियों के अनुसार आगे भी अभियान जारी रहेगा। एआरटीओ प्रणव झा ने बताया कि डग्गामार वाहनों को किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed