{"_id":"65315dbea49150fbdf0ade0d","slug":"30-thousand-scam-from-news-halkers-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4070-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: समाचार पत्र वितरक से ठगे 30 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: समाचार पत्र वितरक से ठगे 30 हजार
Thu, 19 Oct 2023 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कोठीगेट नई आबादी निवासी समाचार वितरक रमेश कुमार से साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
रमेश कुमार ने बताया कि उनका बुलंदशहर रोड स्थित एक बैंक की शाखा में खाता है। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने की बात कही। झांसे में आकर उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड का नंबर और फोन पर आया ओटीपी बता दिया। इसके बाद उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकाले जाने की जानकारी होने पर वे बैंक पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी की। जिसके बाद उन्हें ठगी होने का पता चला। मामले में पीड़ित ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। मोबाइल नंबर और खाते की डिटेल के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।