फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   2.88 lakh ration card holders included in Ayushman scheme

Hapur News: 2.88 लाख राशन कार्ड धारक आयुष्मान योजना में शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
2.88 lakh ration card holders included in Ayushman scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिले में ऐसे परिवार जिनके राशन कार्ड पर छह या उससे अधिक सदस्य जुड़े हैं उन्हें आयुष्मान योजना से जोड़ दिया गया है। ऐसे 42 हजार परिवारों के 2.88 लाख लोगों को आयुष्मान योजना में शामिल किया गया है। इस योजना से लोगों को पांच लाख तक का निशुल्क उपचार मिलेगा। एप के जरिए घर बैठे गोल्डन कार्ड निकाल सकेंगे। पैनल में जिले के 17 प्राइवेट अस्पताल जोड़े गए हैं।

2016 में आयुष्मान योजना शुरू हुई थी। 2011 की जनगणना वाली सूची के अनुसार ही 2.58 लाख पात्रों को योजना में शामिल किया गया था। पात्रता का कोई मानक नहीं था। ऐसे में हजारों गरीब परिवार आयुष्मान से वंचित रह गए। अब राशन कार्ड को पात्रता का सूचकांक मानकर योजना का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन


जिले के ऐसे परिवार जिनके राशन कार्ड में छह या उससे अधिक सदस्य जुड़े हैं। उन्हें योजना में शामिल कर लिया गया है। साइट और एप के जरिए ऐसे पात्र अपने घर बैठे ही गोल्डन कार्ड निकाल सकते हैं। जिनके जरिए आसानी से गरीब पात्र पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और सुविधाजनक बनाने के लिए आभा आईडी बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। सभी शिक्षण संस्थानों को पांच साल से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं की आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए गए। 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने का अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने कहा कि आयुष्मान योजना में 2.88 लाख राशन कार्ड धारक शामिल किए गए हैं। पात्रता की श्रेणी में ऐसे परिवार हैं, जिनके राशन कार्ड में छह या उससे अधिक सदस्य हैं। एप के जरिए मोबाइल से घर बैठे ही कार्ड बनाए जा सकते हैं। पात्रों को पांच लाख तक का निशुल्क उपचार मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन
बेनीफिशियरी डॉट एनएचए डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर जाकर दाहिनी तरफ बॉक्स में बेनिफिशियरी विकल्प को टिक करके अपना मोबाइल नंबर डाले और वेरिफाई पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर पर ओटीपी आऐगा, जिसे बॉक्स में दिए गए विकल्प पर अंकित करें, साथ ही दिए कैप्चा को डालकर लॉगिन करें। लॉगिन होने के बाद स्क्रीन में राज्य का नाम, योजना का नाम, अपने जिले का नाम चुने, सर्च बाई के विकल्प में प्रदर्शित फैमिली आईडी को चुने, जिसके बाद फैमिली आईडी के विकल्प में राशन कार्ड संख्या डाले और बॉक्स में दाहिनी तरफ दिए आइकन को क्लिक करें।


आयुष्मान योजना के पैनल में शामिल अस्पताल

आयुष्मान सिंभावली, दीप हॉस्पिटल, देव नंदिनी अस्पताल, जीएस मेडिकल, मधु नर्सिंग होम, प्रयाग हॉस्पिटल, रामा मेडिकल, सरस्वती मेडिकल, श्री सिद्धी विनायक हॉस्पिटल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed