फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   24 hours electricity to hospital

Hapur News: अगले महीने से जिला अस्पताल को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sat, 10 May 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 10 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
24 hours electricity to hospital
हापुड़। जिला अस्पताल को अब अगले महीने से 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ऊर्जा निगम के ट्रांसमिशन विभाग को बकाया 64 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। जिसके बाद विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। अस्पताल को अलग से फीडर बनाकर आपूर्ति दी जाएगी। इससे यहां प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल बनने के करीब पांच साल बाद भी संयुक्त जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसके कारण आए दिन मरीज परेशान होते हैं। हालांकि, अस्पताल में जनरेटर लगाकर मरीजों और तिमारदारों को कुछ राहत जरूर मिलती है, लेकिन जनरेटर से पूरी बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


अस्पताल को 24 घंटे बिजली देने के लिए शासन ने 4 करोड़ 65 लाख 34 हजार रुपये की लागत से एक स्वतंत्र फीडर स्थापित करने की अनुमति दी थी, लेकिन इसकी करीब 64 लाख रुपये की किस्त बकाया रह गई थी। इस मामले में तत्कालीन डीएम प्रेरणा शर्मा ने शासन को पत्र भेजा था। मामले में अब स्वास्थ्य विभाग ने 64 लाख रुपये ऊर्जा निगम के ट्रांसमिशन विभाग को जमा कर दिया है। संयुक्त जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. हेमलता का कहना है कि चार दिन पहले जिलाधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। उनके सामने भी अस्पताल को 24 घंटे बिजली मिलने का मामला उठाया था। जिलाधिकारी ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही अस्पताल की यह समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा का कहना है कि ट्रांसमिशन विभाग अलग से 33केवी की हाइटेंशन लाइन बना रहा है। इसके लिए बकाया धनराशि मिल चुकी है। अगले महीने से 24 विद्युत आपूर्ति अस्पताल को मिलने लगेगी।




सोलर उपकरण भी लगाए जाएंगे --

अस्पताल में 339 किलोवॉट के सौर ऊर्जा उपकरण भी लगाए जाएंगे। जिससे बिजली की खपत 30-40 प्रतिशत तक कम होगी। अस्पताल में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed