फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   233 passed amid din

हंगामे के बीच 233 प्रस्ताव पारित

Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
233 passed amid din
प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला

आचार संहिता के डर से आनन फानन में बुलायी गई नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच सभी 233 प्रस्ताव पास हो गए। बैठक के दौरान कुछ सभासदों ने विकास कार्याें में उपेक्षा का आरोप लगाया।

विज्ञापन

मंगलवार को नगर
पालिका बोर्ड की बैठक में कुल 233 प्रस्ताव रखे गए। पालिका कर्मियों के वेतन, बोनस, वाहनों की मरम्मत व पालिका के विचाराधीन वादों के संबंध में ज्यादातर प्रस्ताव थे। कुछ सभासदों ने विकास कार्यों की उपेक्षा पर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन


सभासद कृष्ण कुमार ने कहा कि नगरपालिका के  एक सभासद के घर बिना अनुमति सोलर लाइट लगवाई गई है। यदि एक सभासद के आवास पर लाइट लगी है तो सभी के यहां लगानी थी। सभासद बिजेंद्र कुमार ने हंगामा करते हुए कहा कि नगरपालिका शहर में विकास कार्य करा रही है, जबकि उसका वार्ड अछूता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला आदर्श नगर में आज भी सड़क बदतर है, उसे तत्काल बनवाया जाए। इसका पिछले दो वर्षों से हर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाता है। नगरपालिका अध्यक्ष मालती भारती ने समस्या का समाधान का आश्वासन दिया।

इसके अलावा सुनील पटवारी ने रेलवे रोड पर खत्ते को हटाने जैसी कार्रवाई कर दूसरे स्थानों से भी कूड़ा हटाने की मांग की। हंगामे के बीच कुछ मोहल्लों में सड़कों और जलनिकासी की समस्याओं का सामधान कराने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया।

जिसमें सभासदों ने करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इनमें मेरठ गेट मधुबन कालोनी के पास नाले का चौड़ीकरण, शिवपुरी में भूमि विकास बैंक वाली सड़क का सुधार,  इंद्रलोक में सीमा चौधरी सभासद वाली गली एवं अन्य गलियों का सुधार, 

टैगोर शिक्षा सदन के सामने जेके कालोनी की गालियों का सुधार, मोहल्ला राजेंद्र कालोनी  की सड़क का सुधार, मजीदपुरा, राधापुरी, बुलंदशहर रोड पेट्रोलपंप वाली गली का सुधार कार्य,  स्वर्ग आश्रम रोड मजिस्ट्रेट कालोनी, मंजू शर्मा पूर्व सभासद वाली गली का निर्माण, 

मोहल्ला कानूनगोयान में सड़क सुधार आदि कार्य किये जाने शामिल रहे। इसके अलावा मोहल्ला शक्ति नगर में जलनिकासी के लिए नगरपालिका पुलिया का एवं नाले का निर्माण कराएगी। बैठक में क्षेत्रीय सांसद व विधायक अनुपस्थित रहे।


इस दौरान पालिका अध्यक्ष मालती भारती, ईओ संजय कुमार मिश्रा, कर निर्णारण अधिकारी पीके द्विवेदी, एई सुनील सक्सेना, अनवर ख्वाजा, दिलशाद हसन, संजय त्यागी उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed