{"_id":"5c758d1bbdec22737f734065","slug":"21551207707-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत हो गयी। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि गांव में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की चर्चा है।
जानकारी के अनुसार छपकौली गांव निवासी टीटू का 18 वर्षीय पुत्र दीपक मंगलवार सुबह घर में मौजूद था। इस दौरान घर के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। लेकिन जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो दीपक लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। गर्दन पर गोली लगने के बाद उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने खेत पर ले जाकर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों में परिजनों द्वारा डांटने के चलते युवक द्वारा तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या करने की चर्चा है। हालांकि परिजन इस बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी राजेश भारती ने बताया कि युवक की मौत के बारे में सूचना मिली है, लेकिन उसका अंतिम संस्कार हो चुका है। कोई शिकायत भी नहीं मिली है। मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।