{"_id":"5c704ad3bdec224c74121ae7","slug":"21550863059-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीसी डिग्री कालेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीसी डिग्री कालेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीसी डिग्री कालेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र बदला
हापुड़। सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा देने के लिए अब तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद जनता डिग्री कालेज के छात्रों को 50 किलोमीटर दूर बहादुरगढ़ में बने सेंटर पर नहीं जाना होगा। क्योंकि कालेज के अनुरोध पर यूनिवर्सिटी ने गढ़ के चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कालेज को केंद्र बना दिया है।
चौधरी तारचंद जनता डिग्री कालेज में सैकड़ों छात्रों के प्रवेश हैं। सीसीएसयू ने मुख्य परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्र भी निर्धारित किए थे। इसमें सीटीसी डिग्री कालेज का सेंटर बहादुरगढ़ का छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय बनाया था, जो हापुड़ से करीब 50 किलोमीटर दूर पड़ता है।
कालेज पहुंचने के लिए सवारियों का उचित साधन न होने के कारण छात्र काफी परेशान थे। कालेज के अनुरोध में अब सीसीएसयू ने इस केंद्र में बदलाव कर दिया है। सीटीसी डिग्री कालेज का परीक्षा केंद्र अब गढ़ के चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कालेज को बनाया है।
विज्ञापन
प्राचार्य डा. वीके चौहान ने बताया कि छात्रों की समस्या पर उन्होंने सीसीएसयू से अनुरोध किया था। इस अनुरोध को मान लिया गया है, छात्र चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कालेज में ही परीक्षा देने जाएं।