फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पत्नी को लेने गए दामाद को ससुरालियों ने बंधक बनाया

पत्नी को लेने गए दामाद को ससुरालियों ने बंधक बनाया

Sun, 28 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को लेने गए दामाद को ससुरालियों ने बंधक बनाया
ससुरालियों पर दामाद को बंधक बनाने का आरोप
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पत्नी को लेने गए दामाद को ससुरालियों ने बंधक बनाकर हजारों की रकम समेत सोने की चैन लूटकर घायल कर दिया, जिसे हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने मेरठ को भेज दिया है।

गांव अठसैनी निवासी अकबर खां ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि उसके बेटे सलमान की शादी करीब एक साल पहले थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव तोड़ी की युवती से हुई थी। अकबर का कहना है कि बेटा और बहू उसके साथ मुंबई में रहकर कामकाज करते थे, जो मीठी ईद पर वहां से लौटकर गांव अठसैनी को आ गए थे। बकरीद पर बहू अपने मायके गई थी, जिसे 27 अक्तूबर को बेटा सलमान घर लेने गया था, लेकिन पत्नी को भेजने की बजाए ससुराल वालों ने सलमान को बंधक बना लिया, जिन्होंने दस हजार की रकम और सोने की चैन लूटने के बाद बेरहमी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल बेटे को इलाज के लिए गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत नाजुक होती देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। अकबर ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। एसएसआई सुभाष यादव का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद में मारपीट से जुड़ा है, जिसमें लूटपाट होने का आरोप पूरी तरह निराधार है। हालांकि घटना की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed