{"_id":"5bbb9750867a552812415f2e","slug":"21539020624-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में लहराया हापुड़ का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में लहराया हापुड़ का परचम
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लहराया हापुड़ का परचम
- जस्ट कबड्डी लीग में छाए आधार इंटरनेशनल स्कूल के छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गांव महमूदपुर स्थित आधार इंटरनेशनल स्कूल के दो छात्रों ने हरियाणा में आयोजित जस्ट कबड्डी लीग में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। दोनों छात्रों को 55 और 45 हजार रुपये के चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। सोमवार को विद्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय की निदेशक सीमा मलिक व प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर ने बताया कि उनके विद्यालय के छात्र युवराज सिंह व प्रशांत तोमर का चयन बीते दिनों हरियाणा में आयोजित जस्ट कबड्डी लीग में हुआ था। इस लीग में देशभर के चुनिंदा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया कि डांसर सपना चौधरी की टीम में युवराज और प्रशांत को चुना गया था। दोनों ही छात्रों ने लीग में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें प्रशांत तोमर को 55 हजार और युवराज को 45 हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया। हापुड़ आगमन पर विद्यालय में दोनों मेधावियों का भव्य स्वागत किया गया। निदेशिका सीमा मलिक ने छात्रों को 2100 रुपये की राशि से पुरस्कृत किया। रवि शर्मा ने छात्रों को बधाई दी।