फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   वाहनों की भिड़ंत में दंपति समेत 6 घायल, एक मेरठ रेफर

वाहनों की भिड़ंत में दंपति समेत 6 घायल, एक मेरठ रेफर

Sun, 07 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की भिड़ंत में दंपति समेत 6 घायल, एक मेरठ रेफर
वाहनों की भिड़ंत में दंपति समेत छह घायल, एक मेरठ रेफर
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे समेत अलग अलग रास्तों पर हुई वाहनों की भिड़ंत में दंपति और दुधमुंही बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें से हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने एक को मेरठ रेफर किया है।

नेशनल हाईवे किनारे गांव अल्लाबख्शपुर के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे इनोवा कार की साइड लगने से अनियंत्रित हुई बाइक सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में संभल निवासी रहीश, उसकी पत्नी रेशमा और डेढ़ साल की बेटी रूमा घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया। दूसरी घटना रविवार की सुबह मेरठ रोड पर गांव पौपाई के पास हुई, जिसमें ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में किठौर क्षेत्र के गांव बहरोड़ा का सलीम, उसका दोस्त मनव्वर और अमरोहा जनपद के धनौरा कस्बा निवासी तेजेंद्र घायल हो गया। राहगीरों की सूूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में ले आई, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने तेजेंद्र को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed