{"_id":"5bb50d9d867a557f624a0fab","slug":"21538592157-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली इंटर कॉलेज के छात्र पीने के पानी के लिए तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली इंटर कॉलेज के छात्र पीने के पानी के लिए तरसे
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरएसके इंटर कॉलेज में पानी को तरसे छात्रों ने किया हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। आरएसके इंटर कॉलेज में लगे हैंडपंप खराब होने से छात्रों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जिससे गुस्साए छात्रों ने बुधवार को कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा हैंडपंप ठीक कराने की मांग की।
छात्रों ने बताया कि कॉलेज में करीब चार हजार छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। पीने के पानी के लिए यहां 10 हैंडपंप लगे हुए थे, लेकिन देखरेख और मरम्मत न होने के चलते सभी हैंडपंप खराब हो चुके हैं। कॉलेज में कुछ दिन पहले आरओ लगाने का काम शुरू हुआ था, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जिसके चलते पीने के पानी के लिए छात्रों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। छात्रों ने जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू कराए जाने की मांग की है। प्रधानाचार्य ओंकार शर्मा का कहना है कि कॉलेज में आरओ लगाने का काम चल रहा है। जो जल्द पूरा हो जाएगा। जिसके बाद छात्रों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। वहीं शिकायत मिलने पर एक हैंडपंप ठीक करा दिया गया है, शेष खराब हैंडपंप भी जल्द ठीक करा दिए जाएंगे।