{"_id":"5b82fa2942c79246424d6b0d","slug":"21535310377-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा और अर्थ ने जीते गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षा और अर्थ ने जीते गोल्ड
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षा और अर्थ ने जीते गोल्ड
हापुड़। खेलो इंडिया शूटिंग क्लब के शूटरों ने 24 से 25 अगस्त को मेरठ में आयोजित क्रीड़ा भारती शूटिंग प्रतियोगिता में जिले की वर्षा और अर्थ ने गोल्ड पर कब्जा जमाया।
टीम के कोच राजेश असवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें कम उम्र के शूटरों का दबदबा रहा। इसमें आठ वर्ष की वर्षा असवाल व 10 वर्ष के अर्थ ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा सीनियर बालक वर्ग में मनीष कुमार व आरती पाल ने दो सिल्वर पदकों पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष मेरठ कुलविंदर सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी शूटर व कोच को बधाई दी। पदक जीतने वालों में अंकुश सिंह, रविपाल, संस्कृति बाना, शिवानी व शुभम कश्यप भी शामिल रहे।