{"_id":"5aa819ba4f1c1baf758b54c4","slug":"21520966074-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरों की निगरानी में होगा बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरों की निगरानी में होगा बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरों की निगरानी में होगा बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन
हापुड़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से कैमरों की निगरानी में होगा। एसएसवी इंटर कालेज को इंटरमीडिएट का मूल्यांकन केंद्र व पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कालेज को हाईस्कूल का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। 247 परीक्षक, 30 उप परीक्षकों को 15 दिन में 1.51 लाख कापियों को जांचना होगा।
यूपी बोर्ड परीक्षाओं का शुभारंभ पांच फरवरी से हुआ था। 10 मार्च को परीक्षाएं समाप्त हो गई। बोर्ड की ओर से 17 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
कई वर्ष बाद एसएसवी इंटर कालेज को इंटरमीडिएट का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, पहले यह हाईस्कूल का मूल्यांकन केंद्र बनाया जाना था। 15 दिन के अंदर मूल्यांकन कार्य समाप्त करने के लिए 247 परीक्षक, 30 उप परीक्षक लगाए गए हैं। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा।
विज्ञापन
एसएसवी इंटर कालेज में जांच के लिए 1.51 लाख कापियों का स्टॉक पहुंच चुका है। साथ ही इस विद्यालय को परीक्षा के दौरान संकलन केंद्र भी बनाया गया था, ऐसे में यहां से कापियां निर्धारित जिलों को भेज दी गई हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार व संकलन केंद्र प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मूल्यांकन कार्य की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 दिन के अंदर कापियों का मूल्यांकन कर दिया जाएगा। केंद्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।