फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिला पंचायत के विकास कार्यों की जांच के आदेश

जिला पंचायत के विकास कार्यों की जांच के आदेश

Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत के विकास कार्यों की जांच के आदेश
जिला पंचायत के विकास कार्यों की जांच के आदेश
विज्ञापन

- जिला पंचायत अध्यक्ष और एक सपा नेता के खिलाफ कमिश्नर से की गई थी शिकायत, डीडीओ करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। सपा शासन में जिला पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों में तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष और एक सपा नेता पर अनियमितता बरते जाने की कमिश्नर से की गई शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच डीडीओ करेंगे। निजाम बदलने के बाद शुरू हुई इस जांच से संबंधित लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
सपा शासन काल में 14 जनवरी 2016 से 21 अगस्त 2017 तक रजनी लता खटीक अध्यक्ष रही थीं। जिला पंचायत सदस्यों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। फिलहाल चुनाव न होने के कारण यह पद रिक्त है। हाल ही में जिला पंचायत सदस्य अमृता सिंह, कृष्णकांत सिंह, नरेंद्र मावी व हरेंद्र सिंह ने कमिश्नर से मिलकर शिकायत की थी कि पूर्व अध्यक्ष ने अपने राजनीतिक संरक्षक के साथ मिलकर विकास कार्यों में अनियमितताएं कर करोड़ों रुपये की धांधली की है। यह भी आरोप है कि परिसंपत्तियों का गलत तरीके से आवंटन किया गया है। इसके अलावा जिला पंचायत कार्यालय के बाहर खाली पड़ी भूमि में बिना बोर्ड बैठक में चर्चा किए हुए गलत तरीके से रसीदें काटकर मोटी उगाही कर ली। इतना ही नहीं विकास कार्यों में गलत तरीके से किसी बाहरी व्यक्ति को प्रस्ताव बनाकर जगह-जगह बोर्ड बनवाए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर कमिश्नर डा. प्रभात कुमार ने सीडीओ हापुड़ को जांच के आदेश दिए हैं। सीडीओ दीपा रंजन ने जांच की जिम्मेदारी डीडीओ दुष्यंत कुमार को सौंपी है। सरकार बदलने के बाद जांच के आदेशों से संबंधित लोगों मेें हड़कंप की स्थिति है। तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया ताकि उनका पक्ष भी जाना जा सके, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed