{"_id":"59cfe2904f1c1bf2538b50da","slug":"21506796176-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर हुई सरकार, एक साल में पूरा होगा एनएच-235 का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर हुई सरकार, एक साल में पूरा होगा एनएच-235 का निर्माण
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हर हाल में इस माह निपटाएं एनएच-235 की रार’
- शासन ने जिला प्रशासन को भूमि अधिग्रहण के मामले जल्द निपटाने के दिए आदेश
- गंभीर हुई सरकार, एक साल में पूरा होगा एनएच-235 का निर्माण
- हाईवे के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 866.77 करोड़, निर्धारित लक्ष्य तक निर्माण पूरा करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। हाईवे-235 के निर्माण कार्य को रफ्तार देने के लिए सरकार गंभीर हो गई है। शासन ने भूमि अधिग्रहण के विवाद के चलते मेरठ और हापुड़ के कई गांवों में अटके भूमि अधिग्रहण के विवादों को जल्द सुलझाकर एक माह के अंदर हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं।
बुलंदशहर मेरठ रोड का 62 किलोमीटर फोर लेन सड़क का 866.77 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस रोड पर कई बाइपास निकाले जाएंगे। मेरठ और हापुड़ जिले के दर्जनों गांवों में इस हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण किया गया है। लेकिन कुछ स्थानों पर किसान मुआवजे को लेकर असंतुष्ट हैं। ऐसेे में शासन ने जिला प्रशासन को पत्र जारी कर भूमि अधिग्रहण संबंधी मामलों को जल्द निस्तारित करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, मेरठ जिले के फफूंडा, खरखौदा और कैली सहित हापुड़ के करीब एक दर्जन गांवों में भूमि अधिग्रहण पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में शासन ने जिला प्रशासन को आदेश दिया हैं कि अक्टूबर माह में अधिग्रहण संबंधी सभी मामलो को निपटाएं।
एक साल में कार्य पूरा करने के निर्देश
पिछले वर्ष सितंबर माह में केंद्रीय सड़क एवं राज्य मंत्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का उद्घाटन बुलंदशहर में किया था। इसके बाद से इसका चौड़ीकरण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। अब शासन ने इस हाईवे का निर्माण एक साल के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम कृष्णा करुनेश ने बताया कि हाईवे-235 चौड़ीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी के लिए पहले ही आदेशित किया जा चुका है। इस मामले में कोई भी अड़चन होगी उसे प्रमुखता से दूर कराया जाएगा।