{"_id":"59bd6a044f1c1bb1688b513b","slug":"21505585668-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर बिक रही पानी की बोतल में निकले कीड़े, यात्री ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर बिक रही पानी की बोतल में निकले कीड़े, यात्री ने किया हंगामा
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोतलबंद पानी में निकले कीड़े, रेलवे स्टेशन पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड। कहने को हापुड़ रेलवे स्टेशन मॉडल स्टेशन में शुमार है लेकिन यहां बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों व बोतलबंद पानी से यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्टेशन पर बोतलबंद पानी में कीड़े निकलने पर शनिवार को एक यात्री ने हंगामा कर दिया। स्टेशन अधिकारियों ने कैंटीन संचालन के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गांव नान निवासी दिवाकर शनिवार शाम हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन के बारे में जानकारी करने के लिए आया था। इसी दौरान उसने रेलवे स्टेशन पर संचालित कैंटीन से पीने के लिए बोतलबंद पानी खरीदा। जैसे ही दिवाकर पानी की बोतल खोलने लगा तो उसे पानी में कीड़े तैरते दिखाई दिए, जिसके बाद उसने स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत उसने स्टेशन मास्टर से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद उसने कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक से मामले की शिकायत की।
जिसके बाद कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक ने दिवाकर को मामले की जांच कराकर कैंटीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है पानी में कीड़े निकलना गंभीर मामला है। इस संबंध में रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई की जायेगी।