फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गंगानगरी को नगर पंचायत और बहादुरगढ़ को ब्लॉक का दर्जा नहीं मिला

गंगानगरी को नगर पंचायत और बहादुरगढ़ को ब्लॉक का दर्जा नहीं मिला

Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
गंगानगरी को नगर पंचायत और बहादुरगढ़ को ब्लॉक का दर्जा नहीं मिला
गंगा नगरी को नगर पंचायत और बहादुरगढ़ को नहीं मिला ब्लॉक का दर्जा
विज्ञापन


ब्रजघाट गंगानगरी को नगर पंचायत और उपेक्षित गांवों से जुड़े बहादुरगढ़ को ब्लॉक का दर्जा देने का मुद्दा सीएम की जुबान पर नहीं आने से इलाके के लोगों में मायूसी है।

सामाजिक संगठन मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार संगठन के राष्ट्रीय सचिव पंकज लोधी राजपूत, राष्ट्रीय महासचिव जयवीर लोधी, गंगा विचार मंच के वेस्टर्न यूपी के सहसंयोजक अशोक शर्मा,
विज्ञापन


जिला सहसंयोजक अशोक शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष अशोक नागर, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा समेत विभिन्न सामाजिक संगठन काफी अरसे से ब्रजघाट को नगर पंचायत और बहादुरगढ़ को ब्लॉक का दर्जा दिलाने की मुहिम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को भरोसा था कि मुख्यंमत्री दोनों मांगों को पूरी कर देंगे। लेकिन सीएम ने इन दोनों ही मांगों को कोई तवज्जो देना मुनासिब नहीं समझा।

इससे ब्रजघाट को नगर पंचायत और बहादुरगढ़ को ब्लॉक का दर्जा दिलाने की मुहिम चला रही संघर्ष समिति और हजारों की भीड़ को निराश होकर लौटना पड़ा।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुरेश नागर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय त्यागी, ठाकुर शिखा, विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजपाल सिंह, मीना सिंह, नरेंद्र गुर्जर, अमरजीत सिंह,


राकेश बजरंगी, अनिल चौधरी, तारा केवट, जयसिंह राणा का कहना है कि ब्रजघाट को नगर पंचायत और बहादुरगढ़ को ब्लॉक का दर्र्जा दिलाने की मांग बहुत जल्द पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed