फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   डीसीओ ने किया गन्ना समिति के बंद खाद केंद्रों का निरीक्षण

डीसीओ ने किया गन्ना समिति के बंद खाद केंद्रों का निरीक्षण

Thu, 25 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
डीसीओ ने किया गन्ना समिति के बंद खाद केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
डीसीओ ने किया गन्ना समिति के बंद खाद केंद्रों का निरीक्षण
हापुड़। गन्ना समिति के खाद केंद्रों पर बीते डेढ़ महीने से ताला लटका होने के मामले का डीएम ने संज्ञान लिया है। आनन फानन में जिला गन्ना अधिकारी ने खाद केंद्रों का निरीक्षण कर, सप्ताह में दो दिन इन्हें खोलने के कड़े निर्देश दिए हैं, साथ ही आदेश का पालन न करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सिंभावली गन्ना समिति से जुड़े करीब 8 खाद केंद्रों पर बीते डेढ़ महीने से खाद उपलब्ध नहीं था। इतना ही नहीं इन केंद्रों पर हर समय ताला लटका मिलने से किसान परेशान थे। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

डीएम ने इस मामले का सख्ती से संज्ञान लिया है। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी ने कुचेसर रोड चौपला व कुचेसर किला स्थित खाद केंद्रों का निरीक्षण कर, ताला खुलवाया। साथ ही केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि किसानों को हर दशा में उर्वरकों को आवंटन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र संचालकों को खाद वितरण के साथ ही फील्ड का भी काफी कार्य होता है। इसके चलते जिला गन्ना अधिकारी ने खाद केंद्रों को सप्ताह में दो दिन सोमवार व बुधवार को खोलने के निर्देश दिए हैं। इन दो दिन में यदि केंद्र न खोला गया तो कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि गन्ना समिति के सभी खाद केंद्रों से किसानों को उर्वरक दिया जाएगा। सप्ताह में दो दिन केंद्र खुलेंगे, यदि केंद्र नहीं खोले गए तो कड़ी कार्रवाई होगी। निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed