फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एसएसवी पीजी कालेज में शिक्षकों की हड़ताल से पटरी से उतरा शैक्षिक सत्र

एसएसवी पीजी कालेज में शिक्षकों की हड़ताल से पटरी से उतरा शैक्षिक सत्र

Sat, 01 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
एसएसवी पीजी कालेज में शिक्षकों की हड़ताल से पटरी से उतरा शैक्षिक सत्र
शिक्षकों की हड़ताल से पटरी से उतरा शैक्षिक सत्र
विज्ञापन


हापुड़। एसएसवी पीजी कालेज में सातवां वेतनमान और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों के कार्य बहिष्कार से शैक्षिक सत्र पटरी से उतर गया है। बीते एक सप्ताह से कालेज में शिक्षण कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में छात्र काफी परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि सातवां वेतनमान और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर एसएसवी पीजी कालेज में फुपुक्टा और उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक बीते एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। दूर दराज से छात्र यहां पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षकों ने सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा, जल्द मांगों का निस्तारण न होने पर फिर से हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में डा. विनाद शर्मा, डा. राहुल उज्जवल, डा. सुशील सिद्धू, डा. ऋतु सिंह, डा. लक्ष्मण गौतम, नीरज, नरेंद्र कुमार, शशांक गोयल, डा. एमएस बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed