{"_id":"5b7f058c42c79246627ab3a8","slug":"201535051148-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता को दिया एक लाख रुपये का चैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता को दिया एक लाख रुपये का चैक
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता को दिया एक लाख का चेक
हापुड़। केरल में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जिले से हाथ बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को कृष्णगंज निवासी एक परिवार ने एक लाख रुपये का चेक डीएम व एडीएम को सौंपा है। वहीं, महिला संगिनी ग्रुप की पदाधिकारियों ने भी 21 हजार रुपये नकद राशि दी।
केरल में बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, सैकड़ों मौत होने के अलावा हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। इस समस्या की घड़ी में देश भर से केरल के आपदा ग्रस्त लोगों को मदद भेजी जा रही है। इसी के चलते जिले से भी सामाजिक व राजनीतिक संगठन मदद भेजने में लगे हैं। बृहस्पतिवार को ऊषा अग्रवाल के जन्मदिवस पर उनके पति सुरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू कली वाले, उनके पुत्र कपिल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने डीएम, एडीएम को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एक लाख रुपये का चेक सौंपा।
इस दौरान डा. पंकज अग्रवाल ने कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए इस तरह जन्मदिन मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक व सराहनीय कार्य है। उधर, महिला संगिनी ग्रुप के सदस्यों ने भी केरल में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 21 हजार रुपये की नकद राशि डीएम को दी। इस मौके पर रजनी गुप्ता, तनु अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल, मीतू गोयल, आस्था चौकड़ायत, रिचा जैन मौजूद रहीं।