{"_id":"5a8f0aa54f1c1bf17b8b8bce","slug":"201519323813-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रीगंज रोड पर एक साइड लगेगी पैंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रीगंज रोड पर एक साइड लगेगी पैंठ
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रीगंज रोड पर एक साइड लगेगी पैठ
हापुड़। साप्ताहिक पैठ बाजार वेंडर्स संरक्षण एसोसिएशन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दुकानदारों ने नगर पालिका परिसर में हंगामा किया। उसके बाद दुकानदारों की पालिकाध्यक्ष, ईओ के साथ बैठक में फ्रीगंज रोड पर पैठ लगाये जाने का निर्णय लिया गया। हालांकि इस निर्णय का लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है।
साप्ताहिक पैठ के स्थान को लेकर दुकानदारों में रोष है। इसे लेकर बड़ी संख्या में दुकानदार नगर पालिका परिसर पहुंचे। एसोसिएशन के सचिव आनंद प्रकाश ने कहा कि साप्ताहिक पैठ का स्थान बदला जा रहा है। इससे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसलिए पैठ का स्थान सुनिश्चित किया जाए। हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने दुकानदारों के साथ बैठक की। उसमें निर्णय लिया गया कि अब फ्री गंज रोड पर कचहरी के सामने वाली सड़क पर पटेल मांटेसरी स्कूल तक दुकानदार पैठ लगाएंगे। सड़क के दूसरी ओर कोई दुकानदार न तो आएगा न ही चिन्हित स्थान से अलग दुकान या ठेला लगाएगा।
इसमें कहा गया कि दुकानदारों के आई कार्ड बनाए जाएंगे। नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी रसीद काटकर कर वसूली करेंगे। बैठक में ईओ जितेंद्र कुमार आनंद, कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पैंठ का विरोध शुरू
फ्रीगंज रोड पर पैठ लगाये जाने का विरोध शुरू हो गया है। फ्रीगंज रोड स्थित नवरत्न त्यागी के आवास पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि यह आवासीय क्षेत्र है, जबकि रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए भी मुख्य मार्ग है। ऐसे में इसका विरोध करते हुए शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में पवन त्यागी भी शामिल थे।