फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   20 roadways bus in mahakumbh

Hapur News: महाकुंभ में भेजीं 20 रोडवेज बसें

Wed, 12 Feb 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 12 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
20 roadways bus in mahakumbh
हापुड़। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए रोडवेज डिपो से 20 बसों को फिर से प्रयागराज के लिए भेज दिया गया है। ऐसे में डिपो में बसों की कमी होने से दिल्ली रुट पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 15 फरवरी के बाद बसें वापस होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ में देश के सभी राज्यों से स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया और ट्रेनों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही परिवहन निगम ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फिर से डिपो की बसों को महाकुंभ क्षेत्र में बुला लिया है।
विज्ञापन


पिछले माह डिपो से 100 बसें महाकुंभ में भेजी गई थी, जिस कारण दो सप्ताह तक यात्रियों को सिर्फ 29 बसों पर भी निर्भर होना पड़ा और परेशानी भी झेलनी पड़ी। पांच दिन पूर्व सभी बसें वापस डिपो में लौट आई थी, लेकिन अब श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दोबारा से 20 बसें प्रयागराज महाकुंभ में भेजी गई हैं। इन सभी बसों का संचालन लंबे मार्गों पर होता था। लंबे मार्गों पर डिपो की अधिकांश बसों का संचालन कौशांबी डिपो से होता है, जिस कारण दिल्ली मार्ग पर यात्रियों को बसों की किल्लत के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि 20 बसों को प्रयागराज महाकुंभ के लिए दोबारा से भेजा गया है। लोकल मार्गों पर नियमित रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक बसें वापस लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed