{"_id":"5c758d21bdec2256646ac59f","slug":"191551207713-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक पर हमले की खबर से झूम उठे नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक पर हमले की खबर से झूम उठे नागरिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक पर हमले की खबर से झूम उठे लोग
हापुड़। पाक के खिलाफ वायु सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह से ही जिले के लोग खुशी से झूम उठे। पल-पल की जानकारी लेने के लिए लोग टीवी से चिपके रहे। हालात यह थे कि दिनभर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वायुसेना के अदम्य साहस की समूचे शहर और देहात में धूम रही।
हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि पाक को सही समय पर सही सबक सिखाया गया है। लोगों ने भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई को सही ठहराया।
धार्मिक प्रवृति वाले उद्ममी अशोक छारिया का कहना है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को सही समय पर कड़ा सबक सिखाया है जो जरूरी था।
असौड़ा निवासी अधिवक्ता मुकुल त्यागी का कहना था कि पाकिस्तान को जबाव नहीं दिये जाने पर, वहां के सैन्य अधिकारी भारत को कमजोर समझने लगे थे। अब गलतफहमी दूर हो गई।
किराना के प्रमुख व्यापारी राजेन्द्र पंसारी का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा, वो कर दिखाया।
एसडीए मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य डा. अतर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की वजह से दक्षिण एशिया अशंात क्षेत्र बना है। आज हमारी वायुसेना ने सही सबक सिखा दिया है।
विज्ञापन
अयादनगर दक्षिण में स्कूल के प्रबंधक नवदीप चौधरी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाक पर हमला कराकर अदम्य साहस का परिचय दिया है।
श्यामपुर के किसान नरेन्द्र सहवाग ने कहा कि अगर भारतीय वायुसेना की ओर से इस जवाबी कार्रवाई के बाद भी पाक नहीं सुधरा तो उसका नाम दुनिया के मानचित्र से नाम ही मिटने के आसार हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता फसीह चौधरी ने कहा भारतीय वायुसेना ने सही कार्रवाई की। आंतकवाद को मिटाना जरूरी है। उन्होंने इस कार्रवाई का पुरजोर समर्थन किया।
हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल ने कहा कि भारतीय सीमा में आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए यह एयर स्ट्राइक सही कदम है।
वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल आजाद ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर सही सबक सिखाया है।
शहर के प्रमुख दवा विक्रेता संजय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एयर स्ट्राइक कराकर पुलवामा हमले का सही समय पर सही बदला लिया है।
संजय विहार में दीप जलाकर मना जश्न
हापुड़। मेरठ रोड संजय विहार में भाजपाइयों ने मंगलवार रात दीप जलाकर पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना की ओर से जवाबी कार्रवाई पर जश्न मनाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर पालिका सदस्य पति सत्येन्द्र उर्फ सत्ते, डा रमेश अरोड़ा, मनोज वाल्मीकि, बॉबी पाठक, सचिन रोहित शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।