{"_id":"5c758c7fbdec224d9d196886","slug":"191551207551-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा के बयान की भाकिसं ने निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा के बयान की भाकिसं ने निंदा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबा के बयान की भाकिसं ने निंदा की
गढ़मुक्तेश्वर। अनुच्छेद 35 ए को लेकर महबूबा मुफ्ती की ओर से दिए गए बयान की भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने निंदा की। कार्यकर्ताओं ने महबूबा का पुतला जला कर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर में मंगलवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले ग्रामीणों ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का पुलता जला कर जमकर नारेबाजी की। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋषिपाल तोमर ने कहा कि अनुच्छेद 35ए को लेकर दिया गया महबूबा मुफ्ती का बयान अलगाववादी सोच को दर्शाता है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। जहां धारा 370 समाप्त होने के साथ ही भारत का काननू लागू होना ही चाहिए। दुर्वेश तोमर ने कहा कि 35 ए का मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विवादित बयान देकर महबूबा मुफ्ती ने न केवल देश के संविधान बल्कि न्यायालय की भी अवमानना की है। इस मौके पर ओमपाल सिंह, राहुल तोमर, सोनू तोमर, सुधीर बीडीसी, मोनू, अनूप जाटव, गजेंद्र, अंकित तोमर, ठाकुर सुनील, मितेंद्र तोमर, सूरज सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।