{"_id":"5c6ef428bdec225eb27ab286","slug":"191550775336-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि से हड़कंप
हापुड़। जिले में स्वाइन फ्लू का वायरस फैलता जा रहा है। जिले के तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि ने स्वास्थ्य अफसरों की नींद उड़ा दी है। एक मरीज की मौत की भी सूचना मिल रही है, लेकिन अभी तक विभागीय अफसरों को इस संबंध में रिपोर्ट नहीं मिली है।
जिले में स्वाइन फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता के बाद भी इस रोग पर लगाम नहीं कसी जा रही है। बृहस्पतिवार को तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें एक गढ़, एक हापुड़ के मुर्शदपुर गांव और एक आदर्शनगर का बताया गया है। तीनों ही मरीजों में सरकारी लैब ने स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है। अब जिले में पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू प्रभारी डा. रस्तोगी ने मरीजों के घर घर जाकर गोलियां खिलाईं।
उधर गांव रघुनाथपुर खेड़ा निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी स्वाइन फ्लू के कारण होनी बतायी जा रही है। परिजनों का दावा है कि अस्पताल ने जांच में मृतक को स्वाइन फ्लू बताया है। हालांकि इस संबंध में कोई रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह ने बताया कि जिले में अब स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई है। फिलहाल किसी मरीज के मरने की जानकारी नहीं मिली है।