{"_id":"5b8c2dd742c7927c4532f848","slug":"191535913431-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेडख़ानी युवक को मंहगी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेडख़ानी युवक को मंहगी पड़ी
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को महंगी पड़ी युवती से छेड़खानी
गढ़मुक्तेश्वर। युवती से छेड़खानी करना एक युवक को मंहगा पड़ गया, शिकायत सुनकर हरकत में आईं सवारियों ने मारपीट कर उसे बस से नीचे उतार दिया।
दिल्ली के ओखला से एक डग्गामार बस शनिवार की रात संभल जा रही थी। बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। रात करीब 11 बजे बस गढ़ के स्याना चौपला पर आकर रुकी तो उसमें हंगामा होने लगा। बस में सवार कई लोग एक युवक का गिरेबान पकड़कर उसे नीचे खींच लाए। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि युवक बस में बैठी एक युवती की तरफ काफी देर से घूरता आ रहा था, जिसने मौका पाकर युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ गाली-गलौज भी की। इसे सुनकर बस में मौजूद सवारियों को भी गुस्सा आ गया। इसके बाद सवारियों ने युवक की जमकर धुनाई कर उसे बस से नीचे उतार दिया। वहीं अमरोहा निवासी युवक ने बताया कि उसपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। युवती उसे सीट से उठाकर खुद बैठने की कोशिश कर रही थी। मना करने पर युवती ने उस पर झूठा आरोप लगा दिया। एसएसआई सुभाष यादव का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।