फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पूर्व पीएम की अस्थियां आज ब्रजघाट गंगा में विसर्जित होंगी

पूर्व पीएम की अस्थियां आज ब्रजघाट गंगा में विसर्जित होंगी

Sat, 25 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पूर्व पीएम की अस्थियां आज ब्रजघाट गंगा में विसर्जित होंगी
पूर्व पीएम की अस्थियां आज ब्रजघाट गंगा में होंगी विसर्जित
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां शनिवार को (आज) ब्रजघाट गंगा में विसर्जित होंगी। शुक्रवार देर शाम तक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे रहे। एडीएम और एएसपी ने निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।

पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश शनिवार को दिल्ली से ब्रजघाट तीर्थनगरी में लाया जाएगा। यहां वैदिक रीति रिवाज से अस्थियों को मोक्ष दायिनी गंगा में विसर्जित किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने अटल जी की अस्थियों के विसर्जन से जुड़े कार्यक्रम का जिम्मा बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा और खेल मंत्री चेतन चौहान को सौंपा है। वहीं दिल्ली से अस्थि कलश ब्रजघाट लाने का दायित्व प्रदेश के मंत्री अतुल गर्ग और पार्टी संगठन से जुड़े देवेंद्र चौधरी को दिया गया है। कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रसाशन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को एडीएम जयनाथ यादव और एएसपी राम मोहन सिंह ने ब्रजघाट पहुंचकर प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। एसडीएम ज्योति राय ने बताया कि शनिवार को शाम चार बजे पूर्व पीएम की अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम निश्चित हुआ है। गंगा तट पर टेंट लगाकर पूर्व पीएम को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि अस्थि विसर्जन के दौरान ब्रजघाट समेत नेशनल हाइवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed