फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   भारतीय वायुसेना की सहासपूर्ण कार्रवाई पर जश्न का माहौल

भारतीय वायुसेना की सहासपूर्ण कार्रवाई पर जश्न का माहौल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना की सहासपूर्ण कार्रवाई पर जश्न का माहौल
भारतीय वायुसेना की साहस पूर्ण कार्रवाई पर जश्न का माहौल
विज्ञापन


हापुड़। गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल में भारतीय सेना की साहसपूर्ण कार्रवाई पर छात्रों ने जमकर जश्न मनाया गया। पुलवामा के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर, वायुसेना के साहस को सराहा गया।
संस्था के डायरेक्टर पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि वायु सेना ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के आंसुओं का हिसाब लिया है। पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी गई है। प्रधानाचार्या डा. आराधना बाजपेयी ने कहा कि सरकार की इस प्रतिक्रिया में पूरा देश उनके साथ है। अब आतंकवाद कोई जघन्य अपराध नहीं करेगा, आखिर आज पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से मिल ही गया।
विज्ञापन

संस्था के सचिव विनय त्यागी ने कहा कि वास्तव में आज हमारी सेना ने उन वीर शहीदों के परिवारों सेस किया वादा पूरा किया है। सह सचिव केके अग्रवाल, मधु अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, पवित्रा त्यागी, यक्षवीर तोमर, योगेंद्र पाल, निशांत शर्मा, अजीत सिंह, चमन शर्मा, मनीष शर्मा, कांति शर्मा, अनुपम, काजल, कोमल ने भी सेना के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीनगर रोड स्थित एसबीएम स्कूल में भारतीय वायुसेना की पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई को सराहा गया, साथ ही पुलवामा में शहीदों को भी याद किया।
विद्यालय के आचार्य केपी सिंह ने कवि हरिओम पंवार की राष्ट्रप्रेम से ओत प्रोत कविता का पाठ कर, सभी के अंदर राष्ट्र प्रेम जागृत किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष विजेंद्र माहेश्वरी, प्रबंधक अनिल अग्रवाल, संजय कृपाल, प्रधानाचार्य सुनील शर्मा मौजूद रहे।

एबीवीपी ने निकाली तिरंगा रैली
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर मंगलवार को भारतीय वायु सेना की कड़ी कार्रवाई पर कार्यकर्ताओं ने शहर भर में तिरंगा रैली निकाली। बड़ी संख्या में युवाओं ने इस रैली में भाग लेकर, भारत माता की जय के जयकारे लगाए।
रैली का शुभारंभ नगर पालिका स्थित शहीद स्तंभ से हुआ, जो अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, तहसील चौपला, गढ़ रोड होते हुए वापस शहीद स्तंभ पर संपन्न हुई। इसमें युवाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाकर सभी में राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत की, साथ ही पुलवामा में शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।
इस मौके पर मोहित पाल, हर्षदीप त्यागी, पुनीत अग्रवाल, अर्जुन, विपिन विश्व कर्मा, अक्षय सक्सेना, कार्तिक, अभिनव, आकाश कुमार, विशाल दीप, शिवम शर्मा, हरप्रीत निर्वाण, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।


भाकियू भानु ने भी मनाया जश्न
पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर कड़ी कार्रवाई पर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने भी गांव दत्तियाना में जश्न मनाया।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि पुलवामा में आतंकी घटना का वायु सेना के जवानों ने कड़ा जवाब दिया है, 300 से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतारकर हमारी सेना ने साबित कर दिया है कि यदि कोई असामाजिक ताकत देश की ओर देखेगी तो उसका भी यही हाल होगा। इस मौके पर सुबीश त्यागी, रजनीश त्यागी, विकास, ललित त्यागी, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed