फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मामूली कहासुनी पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला किया

मामूली कहासुनी पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला किया
मामूली कहासुनी पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला किया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव रझैटी में मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत नौ लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर सुसंगत धारा में रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगा एसपी को पत्र भेजा है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी निवासी दयाचंद ने सोमवार को एसपी यशवीर सिंह को शिकायती पत्र भेजा है। जिसका कहना है कि रविवार की रात उसके परिजनों की पड़ोस में रहने वाले लोगों से मामूली कहासुनी हो गई थी। जिससे गुस्साए पड़ोसी समेत उसके परिवार के सात लोग धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हथियारों से हमला कर उसके परिजनों को घायल कर दिया। घायलों में कमला, दीपक, राजेंद्र, बिजेंद्र, रानी, रजनी, विशाल, शालू और थावरिया शामिल हैं। पीड़ित का आरोप है कि थाने में तहरीर देेने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जिसके चलते आरोपी पक्ष के हौंसले बुलंद हैं और वह लोग रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ जयपाल रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed