फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसानों का एसपी कार्यालय पर हंगामा, धरना

किसानों का एसपी कार्यालय पर हंगामा, धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
किसानों का एसपी कार्यालय पर हंगामा, धरना
किसानों का एसपी कार्यालय पर हंगामा, धरना
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव धनौरा में करीब एक माह पहले दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में प्रधान पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेजे जाने से नाराज भाकियू, रालोद और जाट महासभा के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पर हंगामा करते हुए धरना दिया। आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रही है। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को देहात थाना क्षेत्र के गांव धनौरा में एक फौजी और प्रधान पक्ष के लोगों में मारपीट हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रधान पक्ष के दो लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में शनिवार को प्रधान पक्ष के समर्थन में भाकियू नेता मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में किसानों के अलावा रालोद और जाट महासभा के पदाधिकारी और सदस्य एसपी कार्यालय पहुंच गए। किसानों ने सीओ राजेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने प्रधान पक्ष के लोगों पर 307 धारा हटाने की भी मांग की। अपनी मांगों को लेकर किसान धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस दौरान यहां मौजूद पिलखुवा सीओ संतोष कुमार ने किसानों को समझाते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले में पूरी तरह से निष्पक्षता बरती जाएगी। धरना देने वालों में भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, रालोद जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, कुलदीप राठी, बबली त्यागी, नानक चंद शर्मा, यशवीर सिंह, गौरव प्रताप, देवेंद्र सिंह, शिव कुमार, जितेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बंद किए कार्यालय के दोनों गेट -
किसानों के एसपी कार्यालय पर पहुंचने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने एसपी कार्यालय के दोनों गेट बंद करा दिए और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि हंगामे के दौरान कार्यालय पर एसपी और एएसपी मौजूद नहीं थे। लेकिन पुलिस ने किसानों को एसपी कार्यालय में नहीं घुसने दिया। ऐसे में किसानों ने गेट पर ही हंगामा किया। बाद में बाहर आए सीओ ने किसानों को समझाया।

एसपी कार्यालय पर ही पढ़ी गयी नमाज -
धरने के दौरान मौजूद मुस्लिम किसानों ने एसपी कार्यालय पर ही नमाज पढ़ी। इस दौरान हंगामा कर रहे किसान शांत हो गए और सभी ने मौन रहकर नमाज पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed