{"_id":"5bca0e52bdec226959415f9e","slug":"181539968594-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम व मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम व मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही पुलिस
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम व मेले की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही पुलिस
- शाम छह बजे शुरू हुआ रूट डायवर्जन, दिल्ली रोड पर वाहनों का प्रवेश रहा बंद
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दिल्ली रोड रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा मेले को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। सुरक्षा की दृष्टि से शाम छह बजे दिल्ली रोड पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। वहीं मेले में छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सादी वर्दी में भी महिला पुलिस बल तैनात किया गया।
दशहरा को लेकर रामलीला मैदान की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पुलिस ने शाम छह बजे से ही शहर में रूट डायवर्जन कर दिया। पुलिस ने मेरठ तिराहे से दिल्ली रोड की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया। वाहनों को बुलंदशहर रोड बाईपास के पास व मेरठ रोड पर साइलो द्वितीय पर रोका गया। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में आला अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल की। साथ ही कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह पुलिस बल के साथ मेले में डटे रहे। इसके अलावा खुफिया विभाग की टीम ने भी मेले में संदिग्धों पर नजर रखी। छेड़छाड़ व जेबकतरों की धरपकड़ के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस टीम तैनात रही। एसपी संकल्प शर्मा ने खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी।