फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   धनौरा में संदिग्ध हालत में तीसरी पत्नी की भी मौत

धनौरा में संदिग्ध हालत में तीसरी पत्नी की भी मौत

Sun, 07 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
धनौरा में संदिग्ध हालत में तीसरी पत्नी की भी मौत
धनौरा में संदिग्ध हालत में तीसरी पत्नी की भी मौत
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव धनौरा में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की तीसरी पत्नी की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन बीमारी के चलते मौत होना बता रहे हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव धनौरा निवासी जय भगवान शर्मा की दो पत्नियों का पहले ही निधन हो चुका है। वह कुछ समय पहले ही बिहार की रहने वाली मधु को अपने साथ शादी करके घर लाया था। मधु पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी। रविवार सुबह के समय मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मधु की मौत पर परिजन में कोहराम मच गया। सुबह के समय जैसे ही गांव के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच परिजन मधु का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे कि किसी ने सूचना देहात पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

एसएचओ देहात कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि कि पति ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी, इसलिए उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed