फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बदलते मौसम में लोग हो रहे बीमार, एहतियात बरतें

बदलते मौसम में लोग हो रहे बीमार, एहतियात बरतें

Sun, 25 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बदलते मौसम में लोग हो रहे बीमार, एहतियात बरतें
बदलते मौसम में लोग हो रहे बीमार, एहतियात बरतें
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सर्दी के बाद तापमान में अचानक बढ़ोतरी से लोग बीमार होने लगे हैं। सीजनल बीमारी के कारण भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचने लगे हैं। डाक्टरों का कहना है कि इन बीमारियों से बचने के लिए एहतियात बरतें।
मकर संक्रांति के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव होने लगा था, लेकिन अब दिन में चमकदार धूप और सुबह-शाम समेत रात को ठंडी हवा चलने से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव हुआ है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौसम के मिजाज में बदलाव आने से वायरल फीवर, डायरिया, खांसी, जुकाम, आंत्रशोथ जैसी बीमारी तेजी के साथ पांव पसार रही हैं। इसलिए एहतियात बरतना जरूरी हो गया है। मौसम में थोड़ी सी चूक भी बीमारी की वजह बन सकती है।
विज्ञापन

कैसे बीमारियों से बचें
डिप्टी सीएमओ डॉ.संजीव कुमार का कहना है कि बदलते मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी चूक भी आपको बीमार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें उपाय
1-अधिक से अधिक और शुद्ध पानी का ही इस्तेमाल करें।
2-हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें और ठोस खाद्य पदार्थों से दूर रहें।
3-बदलते मौसम में अंगूर और संतरे जैसे रसीले फलों का खूब इस्तेमाल करें।
4-फ्रिज का ठंडा पानी और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें।
5-सुबह-शाम बदन और सिर ढककर ही बाहर निकलें।
6-खुले आकाश के नीचे न सोएं।
7-घर और आसपास में पानी एकत्र न होने दें, नियमित रूप में केरोसिन डालते रहें।
8-मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
9-पानी शुद्ध न होने पर उसे उबाल कर ही इस्तेमाल करें।
10-तबियत बिगड़ने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed