{"_id":"5a9060144f1c1ba2268bc16b","slug":"181519411220-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बैंच को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बैंच को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता
हापुड़। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता सड़क पर उतर आए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील चौपले पर जाम लगा दिया। उसके बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए अतरपुरा चौपला पहुंचे और महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
हापुड़ के अधिवक्ता 19 फरवरी से मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को धरने के दौरान हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद युसूफ कुरैशी ने कहा कि सरकार इस ओर जल्द ध्यान दें नहीं तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। सचिव भोपाल सिसौदिया ने कहा कि बेंच की स्थापना की मांग करीब चालीस वर्षों से की जा रही है। इस मांग को जल्द पूरा किया जाए।
धरने के बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील चौपला पहुंचकर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। जाम लगाने के दौरान अधिवक्ताओं की वाहन चालकों से नोकझोंक भी हुई। करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। उसके बाद अधिवक्ताओं ने अतरपुरा चौपला तक पैदल मार्च किया। नगर पालिका परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उदय सिन्हा, सत्यपाल सिंह, रविंद्र निमेष, रविंद्र त्यागी, मैनपाल सिंह, अशोक कुमार गिरी, अनिल आजाद, जगदीश जौहरी, धर्मेंद्र, संजीव चौहान, विनोद कुमार सिवाल, आरएस कश्यप, संजय कंसल, प्रभुदयाल गोयल, पवन गुर्जर, सतीश बालियान, यशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।