फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिले में दो करोड़ की लागत से बनेगा जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर

जिले में दो करोड़ की लागत से बनेगा जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर

Sun, 04 Feb 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जिले में दो करोड़ की लागत से बनेगा जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर
दो करोड़ की लागत से बनेगा जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर
विज्ञापन

-सेंटर में आदर्श गांवों के लिए प्रधानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, विकास के लिए दिखाई जाएगी फिल्म
-शासन ने जारी की धनराशि, पांच हजार वर्ग मीटर भूमि तलाशने की कवायद तेज
नितिन दीक्षित
हापुड़। जिले के गांवों में बेहतर तरीके से विकास कार्य करवाने और आदर्श गांवों के रूप में विकसित करने के लिए ग्राम प्रधानों और संबंधित अधिकारियों को आधुनिक तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के तहत जिले में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए धनराशि जारी हो चुकी है। भूमि का चयन होते ही सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
शासन के निर्देशों पर जिला पंचायत राज विभाग की ओर से गांवों को आधुनिक रूप से विकसित किए जाने की कवायद जारी है। शासन की ओर से इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है, लेकिन बजट को ऐसे तरीके से खर्च किया जाए जिससे गांवों का आधुनिक रूप से विकास हो सके। इसके लिए सरकार द्वारा जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर खोले जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दो करोड़ की लागत से बनने वाले इस रिसोर्स सेंटर को बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिवों, अवर अभियंताओं और दूसरे संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण देना है। सेंटर में सिनेमा हॉल की तरह एक स्क्रीन भी बनवाई जाएगी। इसमें प्रधानों को गांवों में विकास की नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ विदेशों में गांवों की स्थिति से संबंधित फिल्म दिखाई जाएंगी। इन प्रेरक फिल्मों के माध्यम से ग्राम प्रधानों को अपने गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर में बनाया जाएगा हास्टल
रिसोर्स सेंटर के एक हिस्से में हास्टल का निर्माण भी कराया जाएगा। दरअसल, सेंटर में कुछ प्रशिक्षण दो तीन दिवसीय भी होंगे। ऐसे में प्रधानों को यहां रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हास्टल सभी सुविधाओं से लैस होगा।

भूमि मिलते ही शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य
डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि सेंटर के लिए पांच हजार वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए आनंद विहार में भूमि मिलने की संभावना है। शासन की ओर से रिसोर्स सेंटर के निर्माण की जिम्मेदारी जिला पंचायत विभाग को सौंपी गई है। इसके लिए राशि भी जारी कर दी गई है। भूमि का चयन होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed