{"_id":"59bd69fd4f1c1b91688b4fbf","slug":"181505585661-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की लापरवाही, जनता पर पड़ सकती है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की लापरवाही, जनता पर पड़ सकती है भारी
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनवे ही चालू हो पाएगा गढ़ रोड ओवरब्रिज
- रेलवे की लापरवाही पड़ेगी जनता को भारी
- फिलहाल ज्वाइंट नहीं मिलने से हुई परेशानी
- सांसद ने किया पुल का निरीक्षण,
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। रेलवे की हीलाहवाली के चलते फिलहाल गढ़ रोड ओवर ब्रिज वनवे ही चालू हो पाएगा। दरअसल, पुल की एक साइड पर ज्वाइंट नहीं मिलने के कारण पुल एक साइड से ही चालू किया जाएगा। इस मामले को लेकर क्षेत्रीय सांसद ने भी शनिवार को पुल का निरीक्षण किया।
गढ़ रोड फाटक के ऊपर फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर लोगों को काफी दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बजट पास होने के बाद दो अक्तूबर से पुल पर यातायात शुरू करने के दावे किए जा रहे थे। लेकिन रेलवे की हीलाहवाली के चलते इसकी संभावना कम नजर आ रही है। दरअसल, पुल के ऊपर एक साइड के ज्वाइंट को नहीं जोड़ा गया है। पुल के ठीक ऊपर ज्वाइंट के बीच काफी जगह है। इस कार्य को रेलवे को पूरा करना है। लेकिन इस कार्य के न होने के कारण दो अक्तूबर तक पुल की एक साइड को चालू किया जाएगा। इस मामले को लेकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दो अक्तूबर तक हर हाल में कम से कम एक साइड खोलने के निर्देश दिए। जबकि दूसरी साइड को भी जल्द सुचारु कराने के लिए रेलवे के अधिकारियों से बात की। निरीक्षण के दौरान जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत भी मौजूद थे।