{"_id":"5c6ef438bdec22739f757fdf","slug":"171550775352-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिक्की सम्मेलन में हापुड़ के उद्यमियों की उठाई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिक्की सम्मेलन में हापुड़ के उद्यमियों की उठाई समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिक्की सम्मेलन में हापुड़ के उद्यमियों की उठाई समस्या
हापुड़। दिल्ली में आयोजित फिक्की सम्मेलन में हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने टेक्सटाइल मंत्रालय के सचिव को हापुड़ के बुनकरों, उद्यमियों की समस्या से अवगत कराया।
दिल्ली में आयोजित फिक्की सम्मेलन में टेक्सटाइल मंत्रालय के सचिव राघवेंद्र सिंह, इंडियन स्टेंडर्स की डायरेक्टर जनरल सुरैना राजन ने उद्यमियों के हित की अनेक योजनाओं पर प्रकाश डाला, साथ ही देशभर के विभिन्न शहरों से आए उद्यमियों की समस्याओं को सुना।
हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिन अमन गुप्ता ने बताया कि हापुड़ को जिला बने सात वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक भी यहां इंडस्ट्रियल एरिया व विद्युत फीडर की स्थापना नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कहने के बावजूद उद्यमियों को आसानी से बैंक लोन भी नहीं मिल पा रहा है। बुनकरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत दरों की समस्या के चलते बहुत से हथकरघा बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। एसोसिएशन के सचिव ने जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की।