{"_id":"5c6ef42bbdec22691d36d8aa","slug":"171550775339-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल सचिव को जेल भेजे जाने से भाकियू में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल सचिव को जेल भेजे जाने से भाकियू में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल सचिव को जेल भेजे जाने से भाकियू में रोष
गढ़मुक्तेश्वर। मंडल सचिव को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजे जाने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता 23 फरवरी को एसपी कार्यालय का घेराव कर विरोध जताएंगे, जिसमें भीड़ जुटाने को कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में सघन जनसंपर्क किया।
हापुड़ पुलिस ने पिछले दिनों भाकियू मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी को हत्या की कोशिश के आरोप में जेल भेजा था, लेकिन भाकियू कार्यकर्ता अपने नेता के खिलाफ दर्ज किए गए हत्या की कोशिश के मामले को पूरी तरह फर्जी बताकर विरोध जताते आ रहे हैं। जिन्होंने डेहरा कुटी की मासिक पंचायत के दौरान बुधवार को सीओ हापुड़ का पुतला फूंकते हुए 23 फरवरी को एसपी कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की थी, जिसमें भीड़ जुटाने के मकसद से बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग टीम बनाकर कई गांवों में सघन जनसंपर्क किया। मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रधान कुंवर सिंह, तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज त्यागी, चौधरी अमरपाल, मुन्ना नंबरदार, राकेश त्यागी, कन्नू, कपिल, जितेंद्र, नीरज, संदीप ने उपैड़ा, दयानगर, बक्सर, वैट, मोहम्मदपुर, पलवाड़ा, खेड़ा, दरियापुर, भरना समेत कई गांवों में नुक्कड़ सभा की।
मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने बताया कि एसपी कार्यालय के घेराव में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटेगी। हापुड़ पुलिस ने भाकियू नेता को हत्या की कोशिश के फर्जी मामले में फंसाकर जेल भिजवाया है। कहा कि जब तक जेल में बंद निर्दोष नेता की रिहाई और उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त नहीं किया जाएगा, तब तक भाकियू कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।