{"_id":"5a89c4824f1c1bf17b8b7f8d","slug":"171518978178-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गृह और जल कर आनॅलाइन जमा हो सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गृह और जल कर आनॅलाइन जमा हो सकेंगे
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ऑनलाइन जमा कर सकेेंगे गृह और जल कर
हापुड़। अब घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल आदि से भी गृह और जल कर जमा कर सकेंगे। नगर पालिका परिषद की ओर से सभी वार्डों का डाटा ऑनलाइन फीड हो चुका है, जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
शहर के लोगों को अभी तक नगर पालिका परिषद का गृहकर और जलकर कार्यालय में जाकर जमा कराना पड़ता है। इससे लोगों को दिक्कत होने के साथ समय की भी बर्बादी होती है। इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। अब लोग घर बैठे ही इंटरनेट या मोबाइल के माध्यम से ही अपना गृह कर और जल कर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
इसके लिए नगर पालिका परिषद की ओर से ऑनलाइन डाटा अपडेट किया जा रहा है। नगर के सभी वार्ड के लोगों का डाटा ऑनलाइन फीड हो चुका है। जल्द ही इस नई प्रक्रिया को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में कर निर्धारण अधिकारी अवधेष कुमार का कहना है कि डाटा अपलोड कर लखनऊ में इसकी रिपोर्ट सौंप दी गई है। जल्द ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। नई व्यवस्था से लोगों को सहूलियत मिलेगी। लोग घर बैठे ही अपना टैक्स जमा कर सकेंगे।