{"_id":"5a81df9c4f1c1bc83b8b66e7","slug":"171518460828-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने पर तीन शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने पर तीन शिक्षक निलंबित
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने पर तीन शिक्षक निलंबित
हापुड़। यूपी बोर्ड परीक्षा में बिना कारण बताए अनुपस्थित रहने पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तीन अन्य (पीटीए) शिक्षकों को स्कूल स्तर पर मिलने वाली सरकारी योजनाओं से वंचित करने के निर्देश डीआईओएस ने दिए हैं। सचल दल के निरीक्षण में मिली खामियों के बाद यह कार्रवाई होने से शिक्षकों/ कक्ष निरीक्षकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
डीआईओएस के अनुसार सोमवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान उनके नेतृत्व में सचल दल ने पिलखुवा स्थित सर्वोदय इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विश्रांत सिंह, रईस अहमद, दिनेश कुमार परीक्षा कक्ष में उपस्थित मिले। प्रधानाचार्य ने बताया कि जो शिक्षक अनुपस्थित हैं, उनकी ड्यूटी अन्य किसी परीक्षा केंद्र पर नहीं लगी है। यह अव्यवस्था देख डीआईओएस भड़क उठे। आनन-फानन में उन्होंने तीनों शिक्षकों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद सचल दल ने गांव उपैड़ा स्थित एचएनएस इंटर कालेज का निरीक्षण किया। वहां, पीटीए शिक्षक लोकेश त्यागी, विरेंद्र शर्मा अनुपस्थित मिले, वहां समाज कल्याण इंटर कालेज बंगोली में भी अध्यापक सोनू कुमार अनुपस्थित मिले।
मामले की गंभीरता पर डीआईओएस ने इन तीनों शिक्षकों को भविष्य में कालेज स्तर पर शासन से संचालित किसी भी सरकारी योजना का लाभ न दिलाने और न ही इनका नाम योजना में शामिल करने के लिए डीआईओएस कार्यालय भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार का कहना है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान कोई भी अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अन्य तीन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
- नकल विहीन संपन्न हुई परीक्षा
हापुड़। जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को इंटरमीडिएट के छात्रों ने इतिहास विषय की परीक्षा दी। इस परीक्षा में पंजीकृत 1193 छात्रों के सापेक्ष 1148 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं हाईस्कूल की उर्दू विषय की परीक्षा में पंजीकृत 549 छात्रों के सापेक्ष 503 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा नकल विहीन संपन्न हुई।